नो हॉर्न जोन : चलेगा जागरूकता अभियान

नो हॉर्न जोन : चलेगा जागरूकता अभियानबोधगया में विभिन्न स्थानों पर लगाये जायेंगे होर्डिंग्स, लाउडस्पीकर से किया जायेगा प्रचार भीसंवाददाता, बोधगयामहाबोधि मंदिर के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए आनेवाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए मंदिर क्षेत्र को नो हॉर्न जोन रखने के लिए अब जागरूकता अभियान का भी सहारा लिया जायेगा. […]

नो हॉर्न जोन : चलेगा जागरूकता अभियानबोधगया में विभिन्न स्थानों पर लगाये जायेंगे होर्डिंग्स, लाउडस्पीकर से किया जायेगा प्रचार भीसंवाददाता, बोधगयामहाबोधि मंदिर के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए आनेवाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए मंदिर क्षेत्र को नो हॉर्न जोन रखने के लिए अब जागरूकता अभियान का भी सहारा लिया जायेगा. इसके लिए बोधगया नगर पंचायत द्वारा बोधगया के विभिन्न चौक-चौराहों पर होर्डिंग्स लगा कर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जायेगा. नगर क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से भी प्रचार कराया जायेगा कि बोधगया को नो हॉर्न जोन बनाये रखने में लोग सहयोग करें. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि होर्डिंग्स तैयार किये जा रहे हैं, जल्द ही लगाने का काम शुरू कर दिया जायेगा. दरअसल, बोधगया नगर पंचायत ने पहले से ही महाबोधि मंदिर क्षेत्र को नो हॉर्न जोन के रूप में चिह्नित कर रखा है. इसके लिए बिजली के खंभों पर छोटे-छोटे बोर्ड भी टांगे गये हैं, लेकिन उनके नहीं दिखने के कारण लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पाती है. हालांकि, विगत 31 दिसंबर से मगध डीआइजी रत्न संजय इस मुहिम को जारी रखे हैं. गुरुवार को उन्होंने खुद कई वाहनों को पकड़ा व चालान कटवाया. पर, इस दौरान कई लोगों ने इसकी जानकारी नहीं होने का बहाना भी बनाया. इसके बाद डीआइजी ने नगर पंचायत को इसके लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार करा कर लोगों को जागरूक करने को कहा है. हालांकि, पिछले कई दिनों से हॉर्न बजाने, ट्रिपल लोडिंग व बगैर हेलमेट के बाइक चलाने को लेकर की जा रही जांच-पड़ताल व जुर्माने के बाद इसमें कमी देखी जा रही है, पर नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर ज्यादातर लोग जानकारी का अभाव होना बता रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >