दो जेवर व्यवसायियों का अपहरणविष्णुपद थाने के खटकाचक मुहल्ले से गुरुवार की रात हुआ था अपहरणपुलिस की दबिश से मुक्त हुए चाचा-भतीजासात युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत मेंफोटो-वरीय संवाददाता, गयागया शहर के मंगलागौरी मंदिर के पास स्थित करूणा ज्वेलर्स के दुकानदार (स्वर्ण व्यवसायी) राहुल कुमार उर्फ संतन व उनके भतीजे गौरव कुमार उर्फ सोनू का गुरुवार की रात स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया. हादसे के वक्त दोनों स्कूटी से खटकाचक-नैली स्थित अपने घर लौट रहे थे. अपहर्ताओं में से एक उनकी स्कूटी भी साथ ले गया. लेकिन, थोड़ी ही देर बाद तीन अपहर्ता गौरव को लेकर मंगलागौरी मंदिर के पास उनकी दुकान के पास पहुंचे और दुकान के सभी जेवर उन्हें देने को कहा. शर्त रखी कि ऐसा करने पर उसे व उसके चाचा को मुक्त कर दिया जायेगा.इधर, चाचा-भतीजों को घर पहुंचने में देरी हुई, तो घरवाले उन्हें खोजते हुए मंगलागौरी स्थित दुकान के पास आ गये. परिजनों ने देखा कि गौरव दुकान खोल रहा है और आसपास तीन लोग खड़े हैं. उन्होंने गौरव से लेट होने व राहुल के बारे में पूछताछ की. इसी बीच तीनों अपहर्ता वहां से फरार हो गये. गौरव ने चाचा कन्हाई साव व परिजनों को मामले की जानकारी दी. इसके बाद सभी विष्णुपद थाना पहुंचे और राहुल उर्फ संतन के अगवा होने की शिकायत की.बढ़ी पुलिस की चौकसीअपहरण की जानकारी मिलते ही एसएसपी गरिमा मलिक ने अपहर्ताओं की धर-पकड़ के लिए गया व औरंगाबाद जिले की सीमाओं पर पुलिस की चौकसी तेज कर दी. लगे हाथ सिटी एसपी रविरंजन कुमार के नेतृत्व में सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर निहार भूषण, डेल्हा इंस्पेक्टर चेतनानंद झा, मगध मेडिकल इंस्पेक्टर लालबिहारी पासवान व टेक्निकल सेल के पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम भी बनायी और मामले को सुलझाने में लगा दिया. सिटी एसपी ने कुछ अधिकारियों के साथ औरंगाबाद जिले के उपहारा सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी की, जबकि इंस्पेक्टर चेतनानंद झा व सब इंस्पेक्टर प्रसिद्ध कुमार सिंह की टीम ने शहरी इलाके में दबिश दी.सभी रास्तों में पुलिस दबिश होने के कारण अपहर्ताओं ने स्वर्ण व्यवसायी राहुल को गया-शेरघाटी रोड में चेरकी के पास छोड़ दिया और फरार हो गये. देर रात व्यवसायी के मुक्त होने की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची और साथ लेकर लौटी.इधर, सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण के मामले में पुलिस ने सात युवकों को हिरासत में लिया है. बोधगया थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है.
दो जेवर व्यवसायियों का अपहरण
दो जेवर व्यवसायियों का अपहरणविष्णुपद थाने के खटकाचक मुहल्ले से गुरुवार की रात हुआ था अपहरणपुलिस की दबिश से मुक्त हुए चाचा-भतीजासात युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत मेंफोटो-वरीय संवाददाता, गयागया शहर के मंगलागौरी मंदिर के पास स्थित करूणा ज्वेलर्स के दुकानदार (स्वर्ण व्यवसायी) राहुल कुमार उर्फ संतन व उनके भतीजे गौरव कुमार उर्फ सोनू […]
