एमयू के अव्वल खिलाड़ियों का सम्मान सोमवार को

एमयू के अव्वल खिलाड़ियों का सम्मान सोमवार को अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ियों को परीक्षा भवन में किया जायेगा पुरस्कृतसंवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय में पिछले दिनों आयोजित अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल आये खिलाड़ियों को सोमवार को सम्मानित किया जायेगा. एमयू के परीक्षा भवन में एक समारोह का आयोजन कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सफल […]

एमयू के अव्वल खिलाड़ियों का सम्मान सोमवार को अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ियों को परीक्षा भवन में किया जायेगा पुरस्कृतसंवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय में पिछले दिनों आयोजित अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल आये खिलाड़ियों को सोमवार को सम्मानित किया जायेगा. एमयू के परीक्षा भवन में एक समारोह का आयोजन कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को शील्ड, ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा. एमयू के खेलकूद प्रभारी डॉ सुदर्शन राय ने बताया कि पुरस्कार समारोह सुबह 11 बजे से शुरू हो जायेगा. इसमें मुख्य अतिथि एमयू के कुलपति प्रो एम इश्तियाक होंगे. उन्होंने बताया कि एमयू के खेलकूद निदेशक डॉ सुनील कुमार सिंह ने इसकी सूचना एमयू के सभी पीजी विभागाध्यक्षों व वोकेशनल कोर्सों के निदेशकों को भेज दी है कि अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन सह पारितोषिक वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी को सुनिश्चित कराने का कष्ट करें. उल्लेखनीय है कि एमयू परिसर स्थित विभिन्न पीजी विभागों व वोकेशनल काेर्सों के छात्र-छात्राओं के बीच अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था. इसमें अव्वल आये खिलाड़ियों को अब पुरस्कृत किया जाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >