टिकारी में राजद पंचायत अध्यक्षों का चुनाव टिकारी. संगठन को मजबूती प्रदान करने व सदस्यता अभियान चलाने को लेकर शुक्रवार को राजद के पंचायत अध्यक्षों का चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में हुई. प्रखंड अध्यक्ष अलखदेव सिंह ने बताया कि 23 पंचायत व टिकारी नगर पंचायत के अध्यक्षों का चुनाव किया गया. इनमें संडा पंचायत में पप्पू कुमार, जलालपुर में रामेश्वर यादव, केसपा में कौशल यादव, रुपसपुर में गणेश कुमार, मखदुमपुर में शिवकुमार सिंह, चैता में कमलेश प्रसाद यादव, मऊ में चंद्रशेखर यादव, डिहुरा में दारा सिंह, सिमुआरा में साधुशरण यादव, छटवां में रामदुलार दास, आमाकुआं में मुन्ना यादव, नोनी में सुरेश यादव, पुरा में संतकुमार यादव, लाव में कुलदीप यादव, बेल्हड़िया में तपसी तरुण, पलूहड़ में सच्चिदानंद प्रसाद, शिवनगर में सुरेश पासवान, महमन्ना में रामप्रवेश यादव, भोरी में अमरेश यादव, नेपा में महेश यादव, दिघाैरा में साधु यादव व टिकारी नगर पंचायत में हामिद अंसारी उर्फ अनु खान को पंचायत अध्यक्ष चुना गया. गौरतलब है कि सभी को 15 दिनों के अंदर कमेटी विस्तार कर सूची कार्यालय में जमा करने को कहा गया है. पेड़ में लगी आग, हो रही चर्चाटिकारी. टिकारी-पंचानपुर मार्ग में जोलहबिगहा पेट्रोल पंप के समीप एक पेड़ में अचानक आग लग गयी. इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पेड़ में अचानक आग लगने पर लोगोंं में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.
टिकारी में राजद पंचायत अध्यक्षों का चुनाव
टिकारी में राजद पंचायत अध्यक्षों का चुनाव टिकारी. संगठन को मजबूती प्रदान करने व सदस्यता अभियान चलाने को लेकर शुक्रवार को राजद के पंचायत अध्यक्षों का चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में हुई. प्रखंड अध्यक्ष अलखदेव सिंह ने बताया कि 23 पंचायत व टिकारी नगर पंचायत के अध्यक्षों का चुनाव किया गया. इनमें संडा पंचायत में […]
