गजरागढ़ में भाजपा की बैठक कल

गजरागढ़ में भाजपा की बैठक कल बाराचट्टी. आगामी 21 दिसंबर को गजरागढ़ बाजार में होनेवाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पुरी कर ली गयी है. प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि बैठक में जिले से भी कई नेता भाग लेंगे.बच्चों के साथ दादा-दादी ने की मस्तीफोटो-01 कार्यक्रम में शामिल अभिभावक व अन्य […]

गजरागढ़ में भाजपा की बैठक कल बाराचट्टी. आगामी 21 दिसंबर को गजरागढ़ बाजार में होनेवाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पुरी कर ली गयी है. प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि बैठक में जिले से भी कई नेता भाग लेंगे.बच्चों के साथ दादा-दादी ने की मस्तीफोटो-01 कार्यक्रम में शामिल अभिभावक व अन्य लोग.सैमरॉक स्कूल, भदेया में ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन प्रतिनिधि, बाराचट्टीभदेया बाजार स्थित सैमरॉक स्कूल में शनिवार को ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन हुआ. इस मौके पर खेलकूद व पेंटिंग समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं. इनमें बच्चों के अलावा उनके दादा-दादी व मां-पिता ने भी भाग लिया. पेंटिंग प्रतियोगता में पहले स्थान पर प्रियांशु व राकेश कुमार, दूसरे स्थान पर अतिया व वारिस व तीसरे स्थान पर अजीजा व आसिया रहे. खेलकूद प्रतियोगिता में शमशाद खां, राकेश कुमार, शागीर व किरण समेत कई अन्य छात्र-छात्राएं विजयी रहे. कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग आये थे. विद्यालय प्रभारी खरखुंदा जहां ने बच्चों को कहा कि खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण अंग है. इसमें बच्चों का मनोबल बढ़ाने आये उनके दादा, दादी व परिवार के सदस्य एक बहुमूल्य धरोहर है. हम उन्हें मान-सम्मान देना चाहिए. जमीन विवाद में मारपीट, दो लोग घायल बाराचट्टी. एरकी गांव में शनिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, रामसेवक प्रसाद व तालकेश्वर प्रसाद के परिवार के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई. मारपीट में रामसेवक प्रसाद व उर्मिला कुमारी घायल हो गये. इस संबंध में बाराचट्टी थाने के सब इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.भाजपा नेता ने स्वस्थ होने की कामना बाराचट्टी. घातक बीमारी से जूझ रहे भाजपा नेता सुदामा सिंह का हाल जानने के लिए बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का दल शनिवार को नउआ गरदन गांव गया. कार्यकर्ताओं ने बीमार सुदामा से कुशलक्षेम पूछ कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मिलनेवालों में हेमराज वर्मा, अभिनव सिन्हा व शंभु गुप्ता आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >