सगरचट्टा में आग से घर राखफोटो-जला हुआ घरप्रतिनिधि, टनकुप्पाटनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र के सगरचट्टा गांव में बुधवार की रात बसंत मांझी के घर में अचानक आग लग गयी, जिससे घर समेत सभी सामान जल कर नष्ट हो गये. पीड़ित अपने पूरे परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है. बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को जनवितरण प्रणाली की दुकान से अनाज उपलब्ध कराने का आदेश एमओ को दिया हूं.पीड़ित बसंतु मांझी ने बताया कि बुधवार की रात ठंड अधिक रहने के कारण जल्द खाना खाकर पूरा परिवार सो गया था. आधी रात को धुएं से घबरा कर उनकी नींद खुली, तो देखा घर में आग लगी है. उन्होंने पूरे परिवार को घर से बाहर निकाला. आग इतनी तेज थी कि देखते-देखते पूरा घर जल कर राख हो गया. आग से अनाज, कपड़ा व बरतन आदि सामान जल गये. खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है. ठंड में तन ढंकने के लिए कपड़े भी नहीं बचे हैं. अगलगी की जानकारी टनकुप्पा सीओ व बीडीओ को देकर मदद की गुहार लगायी है.
सगरचट्टा में आग से घर राख
सगरचट्टा में आग से घर राखफोटो-जला हुआ घरप्रतिनिधि, टनकुप्पाटनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र के सगरचट्टा गांव में बुधवार की रात बसंत मांझी के घर में अचानक आग लग गयी, जिससे घर समेत सभी सामान जल कर नष्ट हो गये. पीड़ित अपने पूरे परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है. बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने […]
