धर्मों की रक्षा के लिए कानून बनाने की मांग

धर्मों की रक्षा के लिए कानून बनाने की मांगफोटो: प्रेस वार्ता का.संवाददाता, गयासभी धर्मों व धर्मगुरुओं के सम्मान की रक्षा के लिए केंद्र सरकार को कड़े कानून बनाना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति किसी धर्म या धर्मगुरुओं के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने की कोशिश न करे. ये बातें मिर्जा गालिब कॉलेज में जदयू प्रदेश […]

धर्मों की रक्षा के लिए कानून बनाने की मांगफोटो: प्रेस वार्ता का.संवाददाता, गयासभी धर्मों व धर्मगुरुओं के सम्मान की रक्षा के लिए केंद्र सरकार को कड़े कानून बनाना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति किसी धर्म या धर्मगुरुओं के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने की कोशिश न करे. ये बातें मिर्जा गालिब कॉलेज में जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह दारूउल फैजेनूरी के प्रशासक मौलाना मोहम्मद अमर नूरानी ने कहीं. उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग जगहों से लोग अापसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए तरह-तरह के बयान देते रहते हैं. उसके बाद उनसे जुड़े संगठन अपना पल्ला झाड़ लेते हैं. इसके बाद पूरा देश में विवाद छिड़ जाता है. इस तरह के बयान देने से रोक लगाने के लिए सरकार को कड़े कानून बनाने चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >