दहशत में जी रही अतरी की जनता : लोजपा नेता

दहशत में जी रही अतरी की जनता : लोजपा नेतामानपुर. लोक जनशक्ति पाटी के नेता सह अतरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अरविंद कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि अतरी विधानसभा क्षेत्र के लोग भय व आतंक के बीच जीवन गुजारने के लिए मजबूर हैं. बिहार में नीतीश कुमार के शासनकाल में […]

दहशत में जी रही अतरी की जनता : लोजपा नेतामानपुर. लोक जनशक्ति पाटी के नेता सह अतरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अरविंद कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि अतरी विधानसभा क्षेत्र के लोग भय व आतंक के बीच जीवन गुजारने के लिए मजबूर हैं. बिहार में नीतीश कुमार के शासनकाल में लूट-खसोट व भ्रष्टाचार चरम पर है. वहीं, अतरी विधानसभा क्षेत्र के लोग पिछले दस वर्षों से आतंक व भय में जी रहे है. बुधवार की रात सरबहदा गांव के मिथिलेश सिंह की भैंस चोर ले गये. गांव में डीजल व मोटर पंपसेटों की चोरी हो रही है. सरबहदा ओपी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. सरबहदा के व्यापारी को धमकी दी जा रही है. डीलरों से टैक्स बांधा गया. क्या यह सुशासन की सरकार है. अगर सरकार व प्रशासन इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो लोजपा व भाजपा के कार्यकर्ता सड़क से सदन तक विरोध करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >