खराब विमान की दूर हुई खराबी, दिल्ली गये यात्रीचार पैसेंजरों को कार से पहले पटना, फिर विमान भेजा गया दिल्लीसंवाददाता, बोधगयागया एयरपोर्ट पर बुधवार को ग्राउंडेड (तकनीकी खराबी के कारण विमान) हुए एयर इंडिया के विमान को मरम्मत के बाद गुरुवार की शाम 6:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया. इस विमान से 55 यात्री दिल्ली के लिए उड़ान भरी. इससे पहले गुरुवार को दिल्ली-गया नियमित विमान संख्या एआइ- 433 से 70 यात्रियों को रवाना किया गया था. यह विमान अपने निर्धारित समय पर दिल्ली के लिए उड़ान भरा. इसी विमान से बुधवार वाले यात्रियों में से वाराणसी जाने वाले व कुछ इंटरनेशनल यात्रियों को भी भेज दिया गया था. इसी विमान से ग्राउंडेड विमान के लिए जरूरी पार्ट्स भी लाये गये थे. साथ ही, एयर इंडिया की पहल से चार यात्रियों को गुरुवार की सुबह गया से इनोवा द्वारा पटना भेजा गया और उन्हें पटना से एयर इंडिया के नियमित विमान से दिल्ली तक पहुंचाया गया. गया एयरपोर्ट के निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि यात्रियों का बैकलॉग खत्म हो गया है. ग्राउंडेड विमान को ठीक कर यात्रियों को दिल्ली भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि गया एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा होने के कारण ही विमानों की आवाजाही सुगम हो सकी है.
खराब विमान की दूर हुई खराबी, दल्लिी गये यात्री
खराब विमान की दूर हुई खराबी, दिल्ली गये यात्रीचार पैसेंजरों को कार से पहले पटना, फिर विमान भेजा गया दिल्लीसंवाददाता, बोधगयागया एयरपोर्ट पर बुधवार को ग्राउंडेड (तकनीकी खराबी के कारण विमान) हुए एयर इंडिया के विमान को मरम्मत के बाद गुरुवार की शाम 6:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया. इस विमान से […]
