बीडीओ पर हमला करने के तीन आरोपितों को जमानत

बीडीओ पर हमला करने के तीन आरोपितों को जमानतगया. गुरारू बीडीओ संतोष कुमार सुमन पर हमला करने के मामले में जेल में बंद प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी के पति शैलेश सिंह, कोंची के पंचायत समिति सदस्य रामजी दास व बरोरह के पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार को बुधवार को कोर्ट से जमानत मिल गयी. इन […]

बीडीओ पर हमला करने के तीन आरोपितों को जमानतगया. गुरारू बीडीओ संतोष कुमार सुमन पर हमला करने के मामले में जेल में बंद प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी के पति शैलेश सिंह, कोंची के पंचायत समिति सदस्य रामजी दास व बरोरह के पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार को बुधवार को कोर्ट से जमानत मिल गयी. इन तीनों को सोमवार की शाम गुरारू थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था और मंगलवार को जेल भेजा था. गौरतलब है कि सोमवार को गुरारू बीडीओ के दफ्तर में मारपीट हुई थी. इस मामले में बीडीओ ने उक्त तीनों सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वहीं, इस कांड के आरोपित पंचायत समिति सदस्य रामजी दास ने बीडीओ व उनके बॉडीगार्ड के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >