महमन्ना से मिली युवती के शव की हुई पहचान, पर होगा डीएनए टेस्ट

महमन्ना से मिली युवती के शव की हुई पहचान, पर होगा डीएनए टेस्टटिकारी. दो दिन पहले टिकारी थाने के महमन्ना गांव के पास झाड़ी से एक युवती की मिली लाश की पहचान हो गयी है. वह लाश पंचानपुर ओपी के कुसाप के रहनेवाले कमलेश कुमार की बेटी पूजा की है. टिकारी के प्रभारी थानाध्यक्ष पवन […]

महमन्ना से मिली युवती के शव की हुई पहचान, पर होगा डीएनए टेस्टटिकारी. दो दिन पहले टिकारी थाने के महमन्ना गांव के पास झाड़ी से एक युवती की मिली लाश की पहचान हो गयी है. वह लाश पंचानपुर ओपी के कुसाप के रहनेवाले कमलेश कुमार की बेटी पूजा की है. टिकारी के प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पूजा के माता-पिता ने फोटो के आधार पर शव की पहचान की है. शव के अधिक दिन होने के कारण उसका चेहरा ऐसा नहीं बचा था कि चेहरे से उसकी पहचान हो सके. पूजा के परिजनों को लाश सौंप दी गयी है. लेकिन, शव की पहचान के लिए उसका डीएनए टेस्ट कराया जायेगा. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पूजा विगत 11 नवंबर से अपने घर से लापता थी. इस मामले में पंचानपुर ओपी में अपहरण की शिकायत दर्ज करायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >