बकाया रुपये के विवाद में दो पक्षों में झड़पगया. सिविल लाइंस थाने के बिसार तालाब के पास रमेश सिंह व रामप्रवेश यादव के बीच बकाया रुपये के भुगतान को लेकर बुधवार की देर शाम विवाद हो गया. इस मामले में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई. इससे घायल रमेश सिंह को इलाज के लिए जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भरती कराया गया. घायल रमेश ने रामप्रवेश यादव व पप्पू यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर उनके पास से 1.90 लाख रुपये व सोने की चेन छीन ली. इस संबंध में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर उदय कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. पता चला है कि रामप्रवेश यादव व रमेश सिंह के बीच रुपये के लेन-देन का विवाद है. कुछ दिन पहले रमेश के विरुद्ध रामप्रवेश यादव ने चंदौती थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जल्द ही इससे जुड़ी सभी बातों का खुलासा हो जायेगा. रामपुर इंस्पेक्टर ने डीएसपी ने मांगा स्पष्टीकरणगया. रामपुर थाने के गेवाल बिगहा के रहनेवाले मोहम्मद परवेज को नौकरी देने के नाम पर 1.45 लाख रुपये की ठगी करने वाले युवक माेहम्मद फैजान को गिरफ्तार करने के मामले पर सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने रामपुर इंस्पेक्टर गौरी शंकर गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा है. सिटी डीएसपी ने बताया कि उन्हें न तो इस घटना की जानकारी दी गयी और न ही ठगी मामले के आरोपित मोहम्मद फैजान काे गिरफ्तार करने के लिए सासाराम में छापेमारी करने को लेकर उनसे अनुमति ली गयी. सिटी डीएसपी ने बताया कि स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.पीएचइडी मंत्री का आज होगा अभिनंदनगया. पीएचइडी सह गया जिला प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन वर्मा गुरुवार की सुबह 10 बजे गया आयेंगे. अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मंत्री बनने के बाद श्री वर्मा पहली बार गया आ रहे हैं. उनका भव्य स्वागत किया जायेगा.
बकाया रुपये के विवाद में दो पक्षों में झड़प
बकाया रुपये के विवाद में दो पक्षों में झड़पगया. सिविल लाइंस थाने के बिसार तालाब के पास रमेश सिंह व रामप्रवेश यादव के बीच बकाया रुपये के भुगतान को लेकर बुधवार की देर शाम विवाद हो गया. इस मामले में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई. इससे घायल रमेश सिंह को इलाज के लिए जयप्रकाश […]
