केंद्र पर किसानों को छलने का आरोप

केंद्र पर किसानों को छलने का अारोप संवाददाता, गयाबिहार राज्य किसान सभा के आह्वान पर बुधवार को डीएम ऑफिस के समक्ष इंद्रदेव विद्रोही की अध्यक्षता में किसानों ने धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमेशा से केंद्र की सरकार किसानों को छलने का काम की है. आज 300 से ज्यादा […]

केंद्र पर किसानों को छलने का अारोप संवाददाता, गयाबिहार राज्य किसान सभा के आह्वान पर बुधवार को डीएम ऑफिस के समक्ष इंद्रदेव विद्रोही की अध्यक्षता में किसानों ने धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमेशा से केंद्र की सरकार किसानों को छलने का काम की है. आज 300 से ज्यादा जिलों में सुखाड़ पड़ा है. पिछले एक माह में एक हजार किसानों ने आत्महत्या की है. सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं है. वह किसानों की परवाह न कर बुलेट ट्रेन पर समझौते करने में मशगूल है. धरने पर बैठे लोगों को रामचंद्र प्रसाद सुमन, अर्जुन प्रसाद सिन्हा, राजकुमार शर्मा, सुवंत शर्मा, गुलाबचंद प्रसाद, रामबालक जमादार, लालदेव महतो, रामजगन गिरी, परवेज असद, राजेंद्र मांझी, कामेश्वर मिश्र, गोरेलाल दास, कन्हैया सिंह व रामावतार प्रसाद आदि ने संबोधित किया.—————-अभय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >