लावारिस नवजात को किया चाइल्डलाइन के हवालेगया. गया-नवादा मार्ग के सड़क के किनारे बुधवार को लावारिस हालत में मिली नवजात (बच्ची) को स्थानीय लोगों ने मानपुर पीएचसी में भरती कराया और इसकी सूचना मुफ्फसिल थाने को सूचना दी. सूचना पाकर थाने की एसआइ कुमारी उषा सिन्हा ने पीएचसी पहुंच कर बच्ची की हालत के बारे डॉक्टर से पूछताछ की. डॉक्टर ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है. एसआइ ने चाइल्डलाइन की सदस्य निशा सिन्हा व अनिल कुमार सिंह को देखभाल के लिए सौंप दिया. अनिल कुमार ने बताया कि नवजात एक दिन की है और उसे निशा सिन्हा द्वारा मगध मेडिकल काॅलेज व हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया. उसके बाद बच्ची को रेस्क्यू जंकशन में रखा गया.
लावारिस नवजात को किया चाइल्डलाइन के हवाले
लावारिस नवजात को किया चाइल्डलाइन के हवालेगया. गया-नवादा मार्ग के सड़क के किनारे बुधवार को लावारिस हालत में मिली नवजात (बच्ची) को स्थानीय लोगों ने मानपुर पीएचसी में भरती कराया और इसकी सूचना मुफ्फसिल थाने को सूचना दी. सूचना पाकर थाने की एसआइ कुमारी उषा सिन्हा ने पीएचसी पहुंच कर बच्ची की हालत के बारे […]
