बोधगया नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर हमले की कोशिश

बोधगया नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर हमले की कोशिशबैजूबिगहा गांव के समीप सुरेश सिंह की कार को युवकों ने किया आवेरटेक हथियार व डंडों से लैस कार सवार युवकों से भाग कर बचायी जानडेल्टा होटल तक किया पीछा, थाने में प्राथमिकी दर्ज करायीसंवाददाता, बोधगयाबोधगया नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रीति सिंह के पति सुरेश सिंह […]

बोधगया नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर हमले की कोशिशबैजूबिगहा गांव के समीप सुरेश सिंह की कार को युवकों ने किया आवेरटेक हथियार व डंडों से लैस कार सवार युवकों से भाग कर बचायी जानडेल्टा होटल तक किया पीछा, थाने में प्राथमिकी दर्ज करायीसंवाददाता, बोधगयाबोधगया नगर पंचायत की अध्यक्ष प्रीति सिंह के पति सुरेश सिंह पर बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे बैजूबिगहा गांव के समीप हमला किया गया. वह किसी तरह अपनी जान बचा कर भागे और बोधगया थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी.सुरेश सिंह ने बताया कि बुधवार को वह दोमुहान से बोधगया की ओर आॅल्टो कार से जा रहे थे. इस दौरान दूसरी कार में बैठे कुछ युवकों ने उन्हें बैजूबिगहा गांव के समीप ओवरटेक किया. इसके बाद कार से निकले कई युवक डंडे व हथियार लेकर उनकी कार की ओर दौड़े. वह किसी तरह अपनी कार को वापस मोड़ डेल्टा होटल में लेकर चले गये. हमलावर युवक वहां भी पहुंच गये. उन्होंने अपने लोगों को सूचना दी, तब तक सभी युवक भाग चुके थे. इसके बाद उन्होंने बोधगया थाने में मामला दर्ज कराया है. बोधगया थाने के इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सुरेश सिंह ने बापूनगर के सुधीर कुमार व अन्य पांच-छह युवकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >