दरभंगा में दम दिखायेंगे कलाकार राज्यस्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए कलाकारों की 45 सदस्यीय टीम दरभंगा रवानासंवाददाता, गयागत शुक्रवार को आयोजित जिलास्तरीय युवा उत्सव में चयनित कलाकारों की 45 सदस्यीय टीम विंध्याचल कुमार के नेतृत्व में बस से बुधवार को दरभंगा के लिए रवाना हुई. जिला शिक्षा पदाधिकारी ठाकुर मनोरंजन प्रसाद ने हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया. कलाकार दरभंगा में 17 से 19 दिसंबर तक कला संस्कृति एवं युवा विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव के एकल गीत, सुगम संगीत, एकांकी नाटक, समूह गायन, शास्त्रीय गायन, लोक गाथा, गिटार वादन, तबला वादन, बांसुरी वादन, वक्तृता, चित्रकला, मूर्ति कला, हस्तशिल्प व फोटोग्राफी आदि 13 विद्याओं में भाग लेंगे.
दरभंगा में दम दिखायेंगे कलाकार
दरभंगा में दम दिखायेंगे कलाकार राज्यस्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए कलाकारों की 45 सदस्यीय टीम दरभंगा रवानासंवाददाता, गयागत शुक्रवार को आयोजित जिलास्तरीय युवा उत्सव में चयनित कलाकारों की 45 सदस्यीय टीम विंध्याचल कुमार के नेतृत्व में बस से बुधवार को दरभंगा के लिए रवाना हुई. जिला शिक्षा पदाधिकारी ठाकुर मनोरंजन प्रसाद ने […]
