मिल्लत हॉस्पिटल में हुआ फ्री हर्ट चेकअप 230 मरीजों का हुआ इलाज संवाददाता, गया शहर की नगमतिया काॅलोनी स्थित मिल्लत अस्पताल परिसर में सोमवार को नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें ब्रह्मानंद नारायण अस्पताल, जमशेदपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ परवेज आलम के नेतृत्व में आयी टीम ने 230 मरीजों का इलाज किया. शिविर में 50 मरीजों का इकोकार्डियोग्राफी (इसीएचओ) व 80 मरीजों का इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (इसीजी) भी किया गया. मिल्लत अस्पताल के डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों की सेवा भाव को देख कर डॉ आलम ने भविष्य में भी इस तरह के कैंप में अपनी सेवा देने का संकल्प लिया. कैंप को सफल बनाने में डॉ अजहर आलम, शमशेर आलम, अर्चना कुमारी, प्रीति कुमारी, नूरी फातिमा, शाइस्ता परवीन, मो नासिर व रिजवान आलम आदि का सराहनीय योगदान रहा.
मल्लित हॉस्पिटल में हुआ फ्री हर्ट चेकअप
मिल्लत हॉस्पिटल में हुआ फ्री हर्ट चेकअप 230 मरीजों का हुआ इलाज संवाददाता, गया शहर की नगमतिया काॅलोनी स्थित मिल्लत अस्पताल परिसर में सोमवार को नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें ब्रह्मानंद नारायण अस्पताल, जमशेदपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ परवेज आलम के नेतृत्व में आयी टीम ने 230 मरीजों का इलाज […]
