महाबोधि मंंदिर की सुरक्षा में अब जिला पुलिस भी फ्लैग…सुरक्षा का सवाल. एसएसपी गरिमा मल्लिक ने की मंदिर की सुरक्षा की समीक्षा बोधगया थाना स्तर से भी होगी निगरानी बौद्ध मंदिरों की सुरक्षा के लिए अलग से पैट्रोलिंग की होगी व्यवस्था फोटो- बोधगया 03-महाबोधि मंदिर के साधना उद्यान के पोस्ट पर तैनात जवान से जानकारी लेतीं एसएसपी, 04- महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में तैनात बीएमपी के जवानों का ड्यूटी चार्ट देखतीं एसएसपी, 05- मंदिर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लेतीं एसएसपी व अन्यसंवाददाता, बोधगयामहाबोधि मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात बीएमपी के जवानों के साथ-साथ अब जिला पुलिस (बिहार पुलिस) के जवानों को भी तैनात किया जायेगा. इसके अलावा महाबोधि मंदिर सहित बोधगया के विभिन्न बौद्ध मंदिरों की सुरक्षा के लिए अलग से पैट्रोलिंग की व्यवस्था की जायेगी. पैंथर मोबाइल के जवानों को भी इसमें शामिल किया जायेगा. सोमवार को महाबोधि मंदिर की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचीं एसएसपी गरिमा मलिक ने सुरक्षा में व्याप्त खामियों को दूर करने का निर्देश दिया व जवानों को सजग रहने को कहा. उन्होंने मंदिर की सुरक्षा में बीएमपी के जवानों के साथ-साथ जिला पुलिस बल की तैनाती का भी निर्देश दिया. बोधगया थाने के स्तर से सुरक्षा की मॉनीटरिंग की जायेगी व इसमें जिला पुलिस के अधिकारी भी सक्रिय रहेंगे. सुरक्षा जांच के दौरान एसएसपी ने साधना उद्यान के दक्षिणी पोस्ट पर तैनात जवानों का क्लास लिया व जिम्मेवारी के साथ ड्यूटी का निर्देश दिया. एसएसपी ने अन्य पोस्टों पर तैनात जवानों से भी पूछताछ की. इस बीच उन्होंने मंदिर के विभिन्न हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया. हालांकि यहां मौजूद बीएमपी के एक अधिकारी की स्थिति देख कर एसएसपी दंग रह गयीं. दरअसल यहां तैनात अधिकारी के आंखों में समस्या है और वह अच्छी तरह देख नहीं पा रहा. इसके बाद एसएसपी ने बीएमपी के दूसरे पदाधिकारी से ड्यूटी चार्ट मांग कर जानकारी ली. बुद्ध महोत्सव को लेकर हुई समीक्षाएसएसपी ने महाबोधि मंदिर की जांच कर बोधगया थाने की जांच की. यहां उन्होंने साथ रहे सिटी एसपी रवि रंजन कुमार, एसटीएफ के एएसपी जे जया रेड्डी, बोधगया के इंस्पेक्टर नरेश कुमार व अन्य के साथ आगामी 17 से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाले बुद्ध महोत्सव के दौरान की जाने वाली सुरक्षा की तैयारी पर चर्चा की. महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था व कालचक्र मैदान सहित पूरे बोधगया क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की जरूरत व उनके आवासन आदि पर चर्चा की गयी. एसएसपी ने बोधगया में पैट्रोलिंग बढ़ाने व हर गतिविधि पर नजर रखने का टास्क इंस्पेक्टर नरेश कुमार को दिया.
महाबोधि मंंदिर की सुरक्षा में अब जिला पुलिस भी
महाबोधि मंंदिर की सुरक्षा में अब जिला पुलिस भी फ्लैग…सुरक्षा का सवाल. एसएसपी गरिमा मल्लिक ने की मंदिर की सुरक्षा की समीक्षा बोधगया थाना स्तर से भी होगी निगरानी बौद्ध मंदिरों की सुरक्षा के लिए अलग से पैट्रोलिंग की होगी व्यवस्था फोटो- बोधगया 03-महाबोधि मंदिर के साधना उद्यान के पोस्ट पर तैनात जवान से जानकारी […]
