फंसाने वाले निप्पू से थानाध्यक्ष ने घूस में लिया कार!

गया : सुजीत के परिजनों ने निप्पू सिंह व मगध मेडिकल थानाध्यक्ष बृजबिहारी पांडेय पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. सुजीत के पिता विनय सिंह, चाचा सुनील कुमार सिंह व चचेरे चाचा रवींद्र सिंह ने बताया कि निप्पू सिंह की गतिविधियां हमेशा संदिग्ध रहती थीं. वह थानाध्यक्ष बृजबिहारी पांडेय को तरह-तरह का लाभ देकर गांव […]

गया : सुजीत के परिजनों ने निप्पू सिंह व मगध मेडिकल थानाध्यक्ष बृजबिहारी पांडेय पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. सुजीत के पिता विनय सिंह, चाचा सुनील कुमार सिंह व चचेरे चाचा रवींद्र सिंह ने बताया कि निप्पू सिंह की गतिविधियां हमेशा संदिग्ध रहती थीं. वह थानाध्यक्ष बृजबिहारी पांडेय को तरह-तरह का लाभ देकर गांव में पुलिस का रोब दिखाता था. निप्पू ने थानाध्यक्ष को एक आॅल्टो कार भी घूस में दिया था.

कार को थानाध्यक्ष अपने आवास में रखते हैं. सुजीत के परिजनों ने बताया कि निप्पू सिंह खुद एक मामले में आरोपित है, लेकिन पुलिस ने उसे कभी गिरफ्तार नहीं किया. इससे निप्पू का मनोबल बढ़ता चला गया. निप्पू ने इशारे पर ही सुजीत सिंह की गिरफ्तारी कर उसकी जम कर पिटाई की गयी, जिससे उसकी जान चली गयी.

पहले ले ली जान, अब माफी मांग रहे थानाध्यक्ष: परिजनों ने बताया कि थानाध्यक्ष बृज बिहारी पांडेय ने पहले पीट-पीट कर सुजीत की जान ले ली और अब खुद को फंसता हुआ देख माफी मांग रहे हैं. मामले में सुलह करने के लिए पैरवी लगा रहे हैं. परिजनों ने कहा कि थानाध्यक्ष सुजीत को जिंदा कर दें, तो उन्हें माफ कर दिया जायेगा.

पुलिसवालों को मारने पत्थर लेकर दौड़ी मां: घर का आखिरी चिराग खोने के बाद सुजीत की मां की हालत बेहद नाजुक हो गयी थी. मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोती-बिलखती सुजीत की मां जब भी पुलिसवालों को देखती, तो आक्रोशित होकर उन्हें मारने को लेकर पत्थर लेकर दौड़ पड़तीं और गालियां भी देतीं. वह बार-बार बेसुध हो रही थीं.

डॉ पीके िसन्हा के वार्ड में भरती हुआ था सुजीत : 11 िदसंबर की रात थाने में जब सुजीत की तबीयत खराब हुई, तो उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया गया. 12 िदसंबर की सुबह सुजीत को डॉक्टरों ने मेिडसीन वार्ड के डॉ पीके िसन्हा की यूनिट में स्थानांतरित कर िदया. उसे मेिडसीन वार्ड के वी-4 बेड पर भरती कराया गया था.

मरीजों व परिजनों से हो सकती है पूछताछ : सुजीत की मामी सरस्वती देवी का आरोप है िक 12 िदसंबर की दोपहर व शाम में मेिडसीन वार्ड में िचकित्साधीन सुजीत की पुलिसकर्मियों ने बर्बरता से िपटाई की. इसी मामले को लेकर सुजीत की मौत की जांच कर रहे पुलिस पदािधकारी उस वार्ड में भरती मरीजों व उनके साथ उपस्थित उनके घरवालों से भी पूछताछ कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >