जांच रिपोर्ट से होगा पुलिस बर्बरता का खुलासा

जांच रिपोर्ट से होगा पुलिस बर्बरता का खुलासा फोटो-फ्लैग: मजिस्ट्रेट ने सुजीत के शरीर पर देखे जख्म के निशान, डीएम ने करायी वीडियोग्राफी रोशन कुमार, गयापुलिस कस्टडी में सुजीत की हुई मौत के मामले पर मगध मेडिकल अस्पताल में छानबीन करने पहुंचे पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने एसएसपी गरिमा मलिक को बताया है कि वह […]

जांच रिपोर्ट से होगा पुलिस बर्बरता का खुलासा फोटो-फ्लैग: मजिस्ट्रेट ने सुजीत के शरीर पर देखे जख्म के निशान, डीएम ने करायी वीडियोग्राफी रोशन कुमार, गयापुलिस कस्टडी में सुजीत की हुई मौत के मामले पर मगध मेडिकल अस्पताल में छानबीन करने पहुंचे पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने एसएसपी गरिमा मलिक को बताया है कि वह मिरगी का मरीज था. मिरगी का दौरा आने के कारण सुजीत की मौत हुई है. इधर, एसएसपी ने घटना से संबंधित पूरी रिपोर्ट डीएम को दी और मजिस्ट्रेट जांच की अनुशंसा की है. इसके बाद डीएम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सुजीत के शव की वीडियोग्राफी व पोस्टमार्टम करने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया. मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त वरीय उपसमाहर्ता रंजन कुमार चौधरी की उपस्थिति में सुजीत के पूरे शरीर की वीडियोग्राफी करायी गयी. शरीर के जिन हिस्सों में जख्म के निशान दिखाई दिये, मजिस्ट्रेट ने उसे अपनी मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में दर्ज की. मजिस्ट्रेट के रिपोर्ट के अनुसार, सुजीत के दाहिने पैर, बायें पैर की घुट्टी, बायीं आंख के नीचे, दाहिने कान के नीचे, दाहिने हाथ की हथेली व दाहिने हाथ की केहुनी पर जख्म व खरोंच के निशान मिले हैं. कहां से आये जख्म के निशान ?पुलिस पदाधिकारियों की मानें, तो सुजीत की मौत मिरगी का दौरा व नशेबाजी के कारण हुई है. लेकिन, मजिस्ट्रेट रंजन कुमार चौधरी की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट पुलिस के इस बयान से बिल्कुल भिन्न है. मजिस्ट्रेट ने सुजीत के शरीर जख्म के कई निशान देखे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब सुजीत की मौत मिरगी का दौरा पड़ने से हुई, तो उसके शरीर पर जख्म के निशान कैसे हुए? जख्मों को देखने के बाद पुलिस की बर्बरता साफ झलती है. सुजीत के पिता व मौसा का बयान दर्ज सुजीत के शव की जांच-पड़ताल व वीडियोग्राफी कराने के बाद मजिस्ट्रेट ने सुजीत के पिता विनय सिंह व मौसा चंद्रशेखर सिंह (वीरकुंवर सिंह कॉलोनी के रहनेवाले) का बयान मृत्यु समीक्षा रिपाेर्ट में दर्ज किया. पिता व मौसा ने भी कहा है कि सुजीत की मौत पुलिस की बर्बर पिटाई से हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >