हर हाल में बनेगा हदहदवा बांध : मांझी पूर्व सीएम ने सुनीं क्षेत्री लोगों की समस्याएं प्रतिनिधि, इमामगंज पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्रीय विधायक जीतनराम मांझी अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर एनडीए कार्यकर्ताओं से इलाके की समस्याएं जानीं. क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व सीएम का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान लोगों ने श्री मांझी को कई समस्याओं की जानकारी दी. श्री मांझी ने भी कहा कि क्षेत्र में जरूरत से ज्यादा काम होगा. क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री मांझी रविवार को सबसे पहले परसिया गांव पहुंचे, जहां महादलित तबके के लोगों ने कहा कि गांव में आज तक विद्यालय नहीं बनी है. इस पर उन्होंने कहा कि गांव विद्यालय जरूर बनेगा. इसके बाद पूर्व सीएम पथरा, नावाखाप, छतरपुर, सलवार व केसधा आदि गांवों का भ्रमण लोगों से उनकी समस्याएं जानीं. वह केसधा गांव के पास स्थित हदहदवा बांध का जायजा लिया. ग्रामीणों ने कहा कि बांध बन जाने के बाद करीब आठ पंचायताें के खेतों को पानी मिल पायेगा. क्षेत्रीय विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस बांध के जल्द निर्माण की दिशा में प्रयास किया जायेगा. यहां से श्री मांझी का काफिला उजयार बहेरा, कनौदा, बरहेत मोड़, कुजेसर, जलया व रानीगंज होते हुए इमामगंज पहुंचा. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, विनोद सिंह, अंटू सिंह व उदयचंद्र अग्रवाल सहित दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे. पाकरडीह से तीन आरोपित गिरफ्तार इमामगंज. पाकरडीह गांव से रविवार को मारपीट के तीन आरोपितों को इमामगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस संबंध में एएसआइ नित्यानंद शर्मा ने बताया कि पाकरडीह से गिरफ्तार मुन्ना यादव, रामविलास पासवान व पिंटू कुमार से पूछताछ की जा रही है.
हर हाल में बनेगा हदहदवा बांध : मांझी
हर हाल में बनेगा हदहदवा बांध : मांझी पूर्व सीएम ने सुनीं क्षेत्री लोगों की समस्याएं प्रतिनिधि, इमामगंज पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्रीय विधायक जीतनराम मांझी अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर एनडीए कार्यकर्ताओं से इलाके की समस्याएं जानीं. क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व […]
