अज्ञात शव के लिए खाक छानती रही पुलिस

अज्ञात शव के लिए खाक छानती रही पुलिस बांकेबाजार. शुक्रवार की रात को डुमरा नाला के समीप नक्सलियों व पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. इस बीच रविवार को किसी अजनबी का शव मिलने की अफवाह उड़ी. सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सिटी एसपी रविरंजन […]

अज्ञात शव के लिए खाक छानती रही पुलिस बांकेबाजार. शुक्रवार की रात को डुमरा नाला के समीप नक्सलियों व पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. इस बीच रविवार को किसी अजनबी का शव मिलने की अफवाह उड़ी. सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सिटी एसपी रविरंजन कुमार व एएसपी (नक्सल अभियान) मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. शव की तलाश में पुलिस क्षेत्र में खाक छानती रही, लेकिन, सफलता नहीं मिली. बांकेबाजार थानाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में सोनदाहा व डुमरी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. ऑपरेशन में आमस थानाध्यक्ष समेत पुलिस के जवान भी शामिल थे.मुख्यमंत्री को दी बधाई बांकेबाजार. बिहार मुसहर सेवा संघ के बैनर तले रविवार को महादलित बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों की एक बैठक शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय परिसर में हुई. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, आर्थिक व राजनीतिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में सदस्यों ने राज्य में शराबबंदी की घोषणा पर मुख्यमंत्री नीतीश सरकार को धन्यवाद दिया. इस मौके पर एतवारी मंडल, जिला पार्षद तपेश्वर मांझी, रामबली रिखियासन, अनिल प्रसाद, कमलेश कुमार, रंजीत कुमार, गीता कुमारी, नीलम कुमारी, कारू राम, महेंद्र मांझी व राजदेव भूइंया समेत दर्जनों लोग भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >