बहोराबिगहा की छात्रा से युवक ने की छेड़छाड़

बहोराबिगहा की छात्रा से युवक ने की छेड़छाड़ मानपुर. भुसुंडा बाजार के बहोराबिगहा मोड़ पास रविवार को छात्रा के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर पड़ोस में रहनेवाले शिव कुमार नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी में छात्रा ने कहा है […]

बहोराबिगहा की छात्रा से युवक ने की छेड़छाड़ मानपुर. भुसुंडा बाजार के बहोराबिगहा मोड़ पास रविवार को छात्रा के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर पड़ोस में रहनेवाले शिव कुमार नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी में छात्रा ने कहा है कि वह कोचिंग से अपने घर लौट रही थी कि शिव कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ की और पुलिस को सूचना नहीं देने की धमकी भी दी. युवक ने छात्रा से बैग व 300 रुपये भी छीन लिये. इसका विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट भी की गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >