उचित दाम लें, नहीं तो कार्रवाई

उचित दाम लें, नहीं तो कार्रवाई फ्लैग-हिदायत. सीसीएम ने जंकशन पर खान-पान के सामान की शुद्धता जांची, कहापूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीसीएम ने किया जंकशन का निरीक्षणप्रिंट रेट पर ही बेचा जाये समान, नहीं तो होगी कार्रवाई : महबूब रबसंवाददाता, गयापूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (सीसीएम) महबूब रब ने शनिवार की दोपहर […]

उचित दाम लें, नहीं तो कार्रवाई फ्लैग-हिदायत. सीसीएम ने जंकशन पर खान-पान के सामान की शुद्धता जांची, कहापूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के सीसीएम ने किया जंकशन का निरीक्षणप्रिंट रेट पर ही बेचा जाये समान, नहीं तो होगी कार्रवाई : महबूब रबसंवाददाता, गयापूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (सीसीएम) महबूब रब ने शनिवार की दोपहर गया जंकशन का निरीक्षण किया. सीसीएू ने जंकशन पर साफ-सफाई समेत बुकिंग व आरक्षण कार्यालय, पूछताछ व पार्सल कार्यालय आदि की जांच की. उन्होंने अधिकारियों व कर्मचािरयों को गंभीर होकर कामकाज करने व यात्रियों की भीड़ के अनुसार टिकट काउंटर खोलने का निर्देश दिया. सीसीएम ने फूड प्लाजा व अन्य स्टॉलों में खान-पान के सामान की शुद्धता की जांच की. उन्होंने ताजा व प्रिंट रेट पर सामान बेचने की सलाह दी. कहा कि टॉल फ्री नंबर से शिकायत मिली, तो संबंधित स्टॉल मैनेजर पर कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जायेगा. इसके बाद श्री रब ने जंकशन के फर्स्ट क्लास महिला-पुरुष वेटिंग हॉल व द्वितीय श्रेणी के वेटिंग हॉल में साफ-सफाई की जांच की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो और शिकायत भी न मिले. इस मौके पर मुगलसराय एसीएम अंजय तिवारी, एरिया ऑफिसर संदीप कुमार, स्टेशन मैनेजर बीएन प्रसाद, वाणिज्य पर्यवेक्षक जेनरल लाल बाबू, चीफ बुकिंग सुपरवाइजर मोहम्मद शबीर हैदर खान व आरपीएफ सब इंस्पेक्टर चंदन पासवान आदि भी मौजूद थे.विशेष टिकट चेकिंग अभियान 55 पकड़ायेसीसीएम महबूब रब के निर्देश पर शनिवार को पूरी रात वाणिज्य विभाग व आरपीएफ ने संयुक्त विशेष टिकट चेेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 55 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया. इस दौरान टीटीई द्वारा टीएफटी काट कर कई यात्रियों की छोड़ भी दिया गया. पकड़े गये सभी लोगों से रेल कार्ट में पेश कर जुर्माना वसूला गया. इस अभियान में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल सिंह सहित कई टीटीइ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >