सवा घंटा देर से आया दिल्ली-गया विमान कोहरे के कारण विमान हो रहे प्रभावित संवाददाता, बोधगयाकोहरे के कारण विमानों भी प्रभावित होने लगे हैं. विमानों का परिचालन में विलंब होने लगा है. कोहरे के कारण ही शनिवार को एयर इंडिया का दिल्ली-गया विमान अपने निर्धारित समय से करीब सवा घंटे की देरी से गया एयरपोर्ट पर पहुंचा. विमान का शिड्यूल टाइम अपराह्न 3.10 बजे है, जो शाम 4.25 बजे गया एयरपोर्ट पर लैंड किया. इसके बाद 40 मिनट ठहरने और वाराणसी व दिल्ली जानेवाले यात्रियों को लेकर विमान रवाना हो गया. इसी विमान से 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन थाय दोरजे भी बोधगया पहुंचे. विमान के विलंब होने के कारण उनके इंतजार में गया एयरपोर्ट से लेकर बोधगया स्थित कर्मा मंदिर में करमापा के अनुयायी खड़े रहे. हालांकि, एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम को लेकर भी विमान का विलंब होना भी एक कारण हो सकता है.
सवा घंटा देर से आया दल्लिी-गया विमान
सवा घंटा देर से आया दिल्ली-गया विमान कोहरे के कारण विमान हो रहे प्रभावित संवाददाता, बोधगयाकोहरे के कारण विमानों भी प्रभावित होने लगे हैं. विमानों का परिचालन में विलंब होने लगा है. कोहरे के कारण ही शनिवार को एयर इंडिया का दिल्ली-गया विमान अपने निर्धारित समय से करीब सवा घंटे की देरी से गया एयरपोर्ट […]
