मंगलकामना के साथ त्रिपिटक सूत्रपाठ संपन्न फोटो- बोधगया 03-बोधिवृक्ष के नीचे विश्व शांति की प्रार्थना करते विभिन्न देशों के श्रद्धालु.फोटो- बोधगया 04- विभिन्न देशों के बोद्ध मठों के प्रभारियों को मेमेंटो सौंपती आयोजन समिति की सदस्य.आज जेठियन से वेणुवन तक आयोजित होगी पदयात्रासंवाददाता, बोधगयाबुद्ध के उपदेशों का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से महाबोधि मंंदिर परिसर में गत दो दिसंबर से आयोजित 11वां त्रिपिटक सूत्रपाठ शनिवार को संपन्न हो गया. इंटरनेशनल त्रिपिटक चैंटिंग कौंसिल के तत्वावधान में आयोजित सूत्रपाठ के समापन पर विश्व में शांति, भाईचारा व करुणा को बढ़ावा देने की मंगलकामना की गयी. सूत्रपाठ में शामिल विभिन्न बौद्ध मठों के प्रभारियों को आयोजन समिति की तरफ से मेमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक देश कंबोडिया के बौद्ध मठ के प्रभारी को अगले वर्ष भी आयोजन की तैयारी करने का आग्रह किया गया. साथ ही, सूत्रपाठ में शामिल श्रद्धालुओं का भी आभार व्यक्त किया गया. आयोजन समिति के अनुसार, रविवार को विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षुओं व श्रद्धालुओं द्वारा जेठियन से वेणुवन (राजगीर) तक पदयात्रा की जायेगी. वेणुवन में राजा बिंबिसार की मूर्ति का अनावरण किया जायेगा.
मंगलकामना के साथ त्रिपिटक सूत्रपाठ संपन्न
मंगलकामना के साथ त्रिपिटक सूत्रपाठ संपन्न फोटो- बोधगया 03-बोधिवृक्ष के नीचे विश्व शांति की प्रार्थना करते विभिन्न देशों के श्रद्धालु.फोटो- बोधगया 04- विभिन्न देशों के बोद्ध मठों के प्रभारियों को मेमेंटो सौंपती आयोजन समिति की सदस्य.आज जेठियन से वेणुवन तक आयोजित होगी पदयात्रासंवाददाता, बोधगयाबुद्ध के उपदेशों का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से महाबोधि मंंदिर परिसर […]
