बोधगया पहुंचे 17वें करमापावज्रयान कर्मा मंदिर में छऊ नृत्य से हुआ स्वागत महाबोधि मंदिर में काग्यु मोनलम चेन्मो का करेंगे नेतृत्व फोटो- बोधगया 01- कर्मा मंदिर परिसर में छऊ नृत्य करते नर्तकियों की टोली.संवाददाता, बोधगयाबौद्धों के वज्रयान पंथ के धर्मगुरु 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन थाय दोरजे शनिवार की शाम दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से बोधगया पहुंचे. करमापा का स्थानीय वज्रयान कर्मा मंदिर में छऊ नृत्य के साथ स्वागत किया गया. करमापा के आगमन से पहले कर्मा मंदिर परिसर में पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य किया जाता रहा व करमापा के आगमन पर कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने उन्हें खादा भेंट कर स्वागत किया. कड़ी सुरक्षा के बीच करमापा को कर्मा मंदिर में प्रवास कराया गया है. महाबोधि मंदिर में मंगलवार से शुरू हो रहे काग्यु मोनलम चेन्मो (पूजा) का करमापा नेतृत्व करेंगे. पूजा का समापन 24 दिसंबर को होगा. विश्वशांति के लिए आयोजित इस पूजा में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों से बौद्ध भिक्षु, भिक्षुणी व करमापा के अनुयायी बोधगया पहुंच चुके हैं. शनिवार को भी कर्मा मंदिर परिसर में करमापा के दर्शन के लिए कई देशों के नागरिक उनका इंतजार करते रहे. हालांकि, कर्मा मंदिर में करमापा के आगमन के वक्त फोटोग्राफी करने पहुंचे मीडियाकर्मियों को रोका दिया गया.
बोधगया पहुंचे 17वें करमापा
बोधगया पहुंचे 17वें करमापावज्रयान कर्मा मंदिर में छऊ नृत्य से हुआ स्वागत महाबोधि मंदिर में काग्यु मोनलम चेन्मो का करेंगे नेतृत्व फोटो- बोधगया 01- कर्मा मंदिर परिसर में छऊ नृत्य करते नर्तकियों की टोली.संवाददाता, बोधगयाबौद्धों के वज्रयान पंथ के धर्मगुरु 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन थाय दोरजे शनिवार की शाम दिल्ली से एयर इंडिया के विमान […]
