बीएड दूरस्थ के लिए 21 तक मिलेगा आवेदन फॉर्म

बीएड दूरस्थ के लिए 21 तक मिलेगा आवेदन फॉर्म संवाददाता, बोधगयाप्रारंभिक शिक्षा में सेवारत प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए मगध विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित बीएड (दूरस्थ) में नामांकन के लिए आगामी 21 दिसंबर तक आवेदन प्राप्त किये जा सकेंगे. एमयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से के अनुसार, आवेदन फॉर्म सह विवरणिका के लिए […]

बीएड दूरस्थ के लिए 21 तक मिलेगा आवेदन फॉर्म संवाददाता, बोधगयाप्रारंभिक शिक्षा में सेवारत प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए मगध विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित बीएड (दूरस्थ) में नामांकन के लिए आगामी 21 दिसंबर तक आवेदन प्राप्त किये जा सकेंगे. एमयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से के अनुसार, आवेदन फॉर्म सह विवरणिका के लिए सामान्य कोटि के स्टूडेंट्स को एक हजार रुपये व अनुसूचित जाति/जनजाति के स्टूडेंट्स को 500 रुपये देने होंगे. आवेदन फॉर्म मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, शाखा कार्यालय पटना व एएन कॉलेज, पटना से प्राप्त किया जा सकता है. अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भर कर निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से यह 31 दिसंबर तक एमयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय को भेजना होगा. 500 सीटों पर नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >