एक सच्चे समाजवादी थे ईश्वर दास

एक सच्चे समाजवादी थे ईश्वर दासफोटो-पुण्यतिथि पर याद किये इमामगंज के पूर्व विधायक प्रतिनिधि, गुरारू घटेरा गांव में शनिवार को इमामगंज के पूर्व विधायक स्वर्गीय ईश्वर दास की 25वीं पुण्यतिथि समारोह मनाया गया, जिसका उद्घाटन गुरुआ विधायक राजीव नंदन दांगी, विधान पार्षद उपेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, राजद युवा नेता विनय यादव व […]

एक सच्चे समाजवादी थे ईश्वर दासफोटो-पुण्यतिथि पर याद किये इमामगंज के पूर्व विधायक प्रतिनिधि, गुरारू घटेरा गांव में शनिवार को इमामगंज के पूर्व विधायक स्वर्गीय ईश्वर दास की 25वीं पुण्यतिथि समारोह मनाया गया, जिसका उद्घाटन गुरुआ विधायक राजीव नंदन दांगी, विधान पार्षद उपेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, राजद युवा नेता विनय यादव व राजद नेता उज्जैर खान सहित अन्य लोगों ने स्वर्गीय दास के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया.वक्ताओं ने पूर्व विधायक की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक सच्चा समाजवादी नेता बताया. पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने उन्हें गुदड़ी का लाल की संज्ञा देते हुए कहा कि आज के नेता व विधायक अपना स्टेटस ऊंचा रखने के लिए तरह–तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन स्वर्गीय ईश्वर दास सूखी रोटी व दारा खाकर जनकल्याण के लिए राजनीति करते थे. वह साइकिल की सवारी व पैदल चल कर क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे. कार्यक्रम को जदयू के जिला उपाध्यक्ष गिरजालाल चौरसिया, राजद नेता संजू यादव व भाजपा नेता राणा रंजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मोहीउद्दीन ने की, जबकि संचालन परशुराम यादव ने किया. धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधायक के पुत्र रण विजय कुमार ने किया. इस मौके पर बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >