ट्रेन से महिला के ट्रॉली बैग की चोरी

ट्रेन से महिला के ट्रॉली बैग की चाेरीगया. सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151) की एक बाेगी से गुरुवार की देर रात बागेश्वरी रेलवे क्राॅसिंग के आउटर सिगनल के पास महिला का ट्रॉली बैग लेकर चोर चलते बने. रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास रहनेवाली महिला रमा सिंह ने ट्रॉली बैग की […]

ट्रेन से महिला के ट्रॉली बैग की चाेरीगया. सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151) की एक बाेगी से गुरुवार की देर रात बागेश्वरी रेलवे क्राॅसिंग के आउटर सिगनल के पास महिला का ट्रॉली बैग लेकर चोर चलते बने. रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास रहनेवाली महिला रमा सिंह ने ट्रॉली बैग की चोरी की शिकायत दर्ज करायी है. महिला ने बताया कि ट्रॉली बैग में कपड़े, जेवर व पैसे थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उस इलाके में छापामारी की गयी है. संदेह के आधार पर चार लाेगाें काे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >