खनन विभाग ने दो वाहनों को किया जब्त

खनन विभाग ने दो वाहनों को किया जब्तफतेहपुर. फतेहपुर-रजौली रोड पर गुरुवार को वजीरगंज के पास खनन विभाग ने दो वाहनों को जब्त किया. जब्त वाहनों को फतेहपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया. खनन विभाग के सहायक निदेशक व फतेहपुर थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रजौली की तरफ से आ रहे […]

खनन विभाग ने दो वाहनों को किया जब्तफतेहपुर. फतेहपुर-रजौली रोड पर गुरुवार को वजीरगंज के पास खनन विभाग ने दो वाहनों को जब्त किया. जब्त वाहनों को फतेहपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया गया. खनन विभाग के सहायक निदेशक व फतेहपुर थाने की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रजौली की तरफ से आ रहे डंपर व ट्रक को पकड़ा गया. डंपर पर बोल्डर व ट्रक पर गिट्टी लदा था. दोनों वाहनों में सवार व्यक्तियों के पास माइनिंग चलान नहीं रहने के कारण उन पर जुर्माना लगाया गया. डंपर मालिक द्वारा जुर्माने की राशि जमा कर दी गयी है. डंपर वजीरगंज, तो ट्रक रजौली थाना क्षेत्र के दिवौर का है.जालसाजी की आरोपित महिला गिरफ्तारफतेहपुर. सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह फतेहपुर थाना क्षेत्र से बुधौल से जालसाजी की आरोपी प्रभावती देवी को गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के पति अशोक कुमार ने उस पर जालसाजी का केस दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >