रवि की हत्या की हो सीबीआइ जांच : पूर्व सीएम फोटो-छात्र के परिजनों से मिलने पहुंचे जीतनराम मांझी, दी सांत्वनावरीय संवाददाता, गयाकेरल स्थित कोच्चि में गया शहर के शहीद रोड-चौक के रहनेवाले गया प्रसाद के बेटे रवि कुमार की मौत के मामले में गहमागहमी तेज होती जा रही है. गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री (सीएम) जीतनराम मांझी अपने समर्थकों के साथ रवि के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. रवि के पिता गया प्रसाद व अन्य परिजनों ने पूर्व सीएम को बताया कि रवि कोच्चि में करीब साढ़े पांच साल से रह रहा था. केरल यूनिवर्सिटी से चार वर्षीय फिशरीज (मत्स्य) कोर्स करने के बाद वह डेढ़ साल से किराये के मकान में रह रहा था. इसी दौरान गत चार दिसंबर की रात दोस्तों ने ही रवि की हत्या कर दी. खुद को बचाने के लिए रवि के दोस्तों द्वारा उसकी मौत का कारण स्विमिंग पुल में डूबना बताया गया. इस मामले की जांच गंभीरता से करायी जाये, तो दोषियों के चेहरे स्पष्ट हो जायेंगे. इस पर पूर्व सीएम ने आश्वासन दिया कि रवि की मौत की जांच कराने के लिए केंद्र सरकार व केरल सरकार को पत्र लिखेंगे. साथ ही, मामले की न्यायिक जांच की भी मांग करेंगे. इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम ने राज्य सरकार से रवि के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. कहा कि अगर रवि की मौत की सीबीआइ जांच करायी जाये, तो पूरा मामला स्पष्ट हो जायेगा. इस मौके पर भाजपा नेता राजीव कुमार कन्हैया, मुन्ना सरकार जैन व अाशीष जैन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
रवि की हत्या की हो सीबीआइ जांच : पूर्व सीएम
रवि की हत्या की हो सीबीआइ जांच : पूर्व सीएम फोटो-छात्र के परिजनों से मिलने पहुंचे जीतनराम मांझी, दी सांत्वनावरीय संवाददाता, गयाकेरल स्थित कोच्चि में गया शहर के शहीद रोड-चौक के रहनेवाले गया प्रसाद के बेटे रवि कुमार की मौत के मामले में गहमागहमी तेज होती जा रही है. गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री (सीएम) जीतनराम […]
