तारामंडल के जरिये पृथ्वी से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी मिलेगी. साथ ही, कौन सा ग्रह सूर्य से कितनी दूरी पर है, सबसे बड़ा व छोटा ग्रह कौन है, इनके कितने उपग्रह हैं, तारों के समूह आकाश गंगा आदि की भी जानकारी मिलेगी. अभी ग्रहों के बारे में विद्यार्थियों को किताब से जानकारी मिलती है, पर तारामंडल से उन्हें जीवंत जानकारी मिलेगी.
पृथ्वी व मंगल को नजदीक से देखेंगे गया के बच्चे
गया/ बोधगया: गया में तारामंडल बनाने की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है. भूमि अधिग्रहण कर राज्य सरकार को फाइल उपलब्ध करा दी गयी है. तारामंडल बनने के बाद सरकार को जहां राजस्व की प्राप्ति होगी, वहीं विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास भी होगा. गया में तारामंडल बनाने की खबर मिलते ही विद्यार्थियों के साथ-साथ […]

गया/ बोधगया: गया में तारामंडल बनाने की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है. भूमि अधिग्रहण कर राज्य सरकार को फाइल उपलब्ध करा दी गयी है. तारामंडल बनने के बाद सरकार को जहां राजस्व की प्राप्ति होगी, वहीं विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास भी होगा. गया में तारामंडल बनाने की खबर मिलते ही विद्यार्थियों के साथ-साथ आम लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है. गौरतलब है कि सरकार ने गया व दरभंगा में तारामंडल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है.
सौर्यमंडल के बारे में मिलेगी रोचक जानकारी
तारामंडल में पृथ्वी व सौर्यमंडल के संबंध को मुख्य रूप से दिखाया जाता है. सौर्य मंडल के बुध, शुक्र, पृथ्वी, यम, मंगल, वृहस्पति, शनि, अरुण व वरुण ग्रह हैं. इनमें जीवन सिर्फ पृथ्वी पर ही है. अन्य जीवों की अपेक्षा मनुष्य अत्याधुनिक संसाधनों का उपयोग करता है. उसमें जानकारी हासिल करने की लालसा अधिक होती है.
डॉ अवध तिवारी, विशेषज्ञ भूगोल.