बुधवार को जंकशन से होकर डाउन में गुजरनेवाली ट्रेनों का परिचालन काफी धीमा रहा. बुधवार को भी लंबी दूरी तय कर आनेवाली खास कर दिल्ली की ओर से आने वाली डाउन लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही. जंकशन पर ट्रेनों की देरी के कारण इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. मुख्य पूछताछ सुपरवाइजर रमेश कुमार ने बताया कि कोहरे का असर लंबी दूरी की डाउन लाइन पर चलनेवाली ट्रेनों पर पड़ा है. बुधवार को जंकशन से गया-पटना, गया-किऊल, गया-धनबाद व गया-डेहरी पैसेजर भी लेट चलीं. वहीं बुद्धपूर्णमा एक्सप्रेस, रांची-पटना एक्सप्रेस, गंगा दामोदर एक्सप्रेस व पलामू एक्सप्रेस भी अपने समय से काफी देर से चलीं.
ट्रेनों की स्पीड पर कोहरे का ब्रेक
गया: ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे का असर पड़ना शुरू हो गया है. फिलहाल दर्जनों ट्रेनें अपने समय से घंटों लेट चल रही हैं. जंक्शन के पूछताछ काउंटरों पर ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रह रही है. बुधवार को जंकशन से होकर डाउन में गुजरनेवाली ट्रेनों का परिचालन काफी धीमा […]

गया: ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे का असर पड़ना शुरू हो गया है. फिलहाल दर्जनों ट्रेनें अपने समय से घंटों लेट चल रही हैं. जंक्शन के पूछताछ काउंटरों पर ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रह रही है.