पासिंगआउट परेड के मुख्य अतिथि होंगे लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह

पासिंगआउट परेड के मुख्य अतिथि हाेंगे लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंहओटीए से पासआउट हाे रहे जेंटलमैन कैडेटाें काे बेहतर प्रदर्शन के लिए आज मिलेगा कमांडेंट अवार्ड आज फाेटाे-लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह़मुख्य संवाददाता, गयाअॉफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (आेटीए) में शनिवार काे पासिंगआउट परेड सह पिपिंग समाराेह का आयोजन होगा. इस बार परेड के मुख्य अतिथि सेना के चंडीगढ़ […]

पासिंगआउट परेड के मुख्य अतिथि हाेंगे लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंहओटीए से पासआउट हाे रहे जेंटलमैन कैडेटाें काे बेहतर प्रदर्शन के लिए आज मिलेगा कमांडेंट अवार्ड आज फाेटाे-लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह़मुख्य संवाददाता, गयाअॉफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (आेटीए) में शनिवार काे पासिंगआउट परेड सह पिपिंग समाराेह का आयोजन होगा. इस बार परेड के मुख्य अतिथि सेना के चंडीगढ़ स्थित पश्चिमी कमान (वेस्ट इन कमांड) के लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह होंगे. वह शुक्रवार की शाम आेटीए के ग्राउंड में हाेनेवाले मल्टी एक्टिविटीज डिसप्ले को भी देखेंगे. इससे पहले बुधवार काे आेटीए कमांडेंट अवार्ड समाराेह आयोजन होगा. आेटीए के पीआरआे अमित शर्मा ने बताया कि बुधवार काे आेटीए कमांडेंट संवाददाता सम्मेलन कर पासआउट हाे रहे जेंटलमैन कैडेट्स काे उनके प्रशिक्षण के दाैरान विभिन्न क्षेत्राें में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देंगे. शुक्रवार की शाम सवा चार बजे आेटीए स्टेडियम में मल्टी एक्टीविटी डिसप्ले हाेगा. इसमें सेना के जवान तरह-तरह की कलाबाजी व सीमा पर संघर्ष का प्रदर्शन करते हुए दिखायी देंगे. शनिवार की सुबह नाै बजे ड्रील मैदान में पासिंगआउट परेड, 11 बजे से 12 बजे तक पिपिंग सेरेमनी व पाैने 12 बजे से जेंटलमैन कैडेट लॉन में चाय पर अधिकारी पासआउट हाे रहे जेंटलमैन कैडेट्स के माता-पिता से मुख्य अतिथि मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >