शहर की परवाह नहीं, अपनी मांग ज्यादा जरूरी फोटो – पार्षद व कर्मचारी संगठन अपनी मांग पर अड़े, दोनों पक्षों ने किया प्रदर्शन संवाददाता, गया नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. कर्मचारी संगठन व पार्षद दोनों के समर्थकों ने शहर में विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन किया. दोनों ही अपने पक्ष को सही ठहरा रहे हैं और एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. दूसरी ओर हड़ताल समाप्त कराने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं हुई. नगर निगम का कोई पदाधिकारी सामने नहीं आया है. इधर, दो दिनों में शहर की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गयी है. हर जगह कूड़ा व गंदगी नजर आ रही है, लेकिन दोनों पक्षों को शायद ही इसकी चिंता है. दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों को पूरा कराने में लगे हैं. पार्षद की सदस्यता समाप्त करने की मांग बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों ने घंटो प्रदर्शन किया. कर्मचारी मगध प्रमंडल आयुक्त के कार्यालस के समक्ष प्रदर्शन करते रहे. इसके बाद उन लोगों ने आयुक्त से मुलाकात कर पार्षद शशि किशोर शिशु की सदस्यता समाप्त करने की मांग की. इसके अलावा कर्मचारियों ने प्रमंडलीय आयुक्त से आग्रह किया कि नगर आयुक्त व थाने को वार्ड पार्षद के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया जाये. इसके अलावा कर्मचारियों ने अन्य मांगें भी रखीं. आयुक्त से मिलनेवालों में अशोक राम, शिववचन शर्मा, हरे राम सिंह, विनय कुमार सिंह व अमृत प्रसाद शामिल हैं. जॉब कार्ड पर बहाल सभी कर्मचारियों की हो जांच पार्षद शशि किशोर शिशु ने जॉब कार्ड पर बहाल तमाम कर्मियों के कैरेक्टर जांच की मांग की है. पार्षद ने कहा कि जॉब कार्ड पर किसी की भी बहाली हो जाती है, इसकी जानकारी न तो नगर आयुक्त को होती और न ही मेयर या डिप्टी मेयर को. कुछ अधिकारी अपने मन से बहाली कर लेते हैं. इनमें से कई कर्मचारी अपराधी प्रवृत्ति के भी हैं. सभी कर्मचारियों की जांच होनी चाहिए. इधर, सुबह में वार्ड पार्षद के समर्थन में भी जुलूस निकला गया. पार्षद ने डीएम व एसएसपी से मुलाकात कर कहा कि कर्मचारी संगठन साजिश कर रहे हैं. हड़ताल कर ब्लैकमेल किया जा रहा है. पार्षद की अपील, अधिकारी मामले को सुलझाये पार्षद संतोष सिंह ने मेयर, डिप्टी मेयर व नगर आयुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि देर करने से शहर की स्थिति बिगड़ती चली जायेगी. जल्द ही दोनों पक्ष की बैठक करा कर मामले को सुलाझाया जाये, ताकि शहर में सफाई व्यवस्था बहाल हो सके.
शहर की परवाह नहीं, अपनी मांग ज्यादा जरूरी
शहर की परवाह नहीं, अपनी मांग ज्यादा जरूरी फोटो – पार्षद व कर्मचारी संगठन अपनी मांग पर अड़े, दोनों पक्षों ने किया प्रदर्शन संवाददाता, गया नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. कर्मचारी संगठन व पार्षद दोनों के समर्थकों ने शहर में विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन किया. दोनों ही अपने […]
