640 लीटर स्पिरिट व एक्सयूवी कार जब्त, ड्राइवर हुआ फरार

स्थानीय थाने की पुलिस ने तमरूआ नहर के समीप छापेमारी कर एक एक्सयूवी कार में रखी 640 लीटर स्पिरिट जब्त की है.

गुरुआ. स्थानीय थाने की पुलिस ने तमरूआ नहर के समीप छापेमारी कर एक एक्सयूवी कार में रखी 640 लीटर स्पिरिट जब्त की है. थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस ने तमरुआ नहर के समीप वाहन चेकिंग की. इस दैरान पुलिस की नजर एक एक्सयूवी कार पर पडी. उक्त एक्सयूवी कार विपरीत दिशा में खडी थी. इस पर पुलिस को शक हुआ, तो पुलिस ने कार के समीप पहुंचकर देखा तो पता चला कि कार में बड़े-बड़े गैलन में स्पिरिट रखा हुआ है. वहीं, ड्राइवर कार छोडकर फरार हो गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस किसी हाल से कार को थाना लाया. इसमें कुल 640 लीटर स्पिरिट जब्त किया गया. पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >