नियोजन मेले में 1774 को मिली नौकरी फोटो- बोधगया 15-नियोजन मेले में जमी अभ्यर्थियों की भीड़.फोटो- बोधगया 16- नियोजन स्थल पर आवेदन फॉर्म भरती युवतियां.मेले में 25 कंपनियाें को प्राप्त हुए 2852 आवेदन नियोजन मेले में पहुंचे चार हजार युवक-युवतियांसंवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय कैंपस में बुधवार को आयोजित नियोजन मेले में 25 कंपनियों द्वारा 1774 अभ्यर्थियों को नौकरी दी गयी. मेले में आये युवक-युवतियों ने विभिन्न कंपनियों (नियोजकों) के काउंटरों पर अपने आवेदन व बायोडाटा जमा करते रहे और काउंटरों पर मौजूद कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उनका चयन किया जाता रहा. जिला नियोजन पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि नियोजन मेले में कुल 2852 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आॅन द स्पॉट 1774 युवक-युवतियों का चयन नौकरी के लिए किया गया. उन्होंने बताया कि कई कंपनियों ने आवेदन व बायोडाटा लेकर अभ्यर्थियों को बाद में कॉल करने का भी आश्वासन दिया. नियोजन मेले में जीवन बीमा व सिक्यूरिटी एजेंसी के कंपनियों की संख्या ज्यादा थी. मेले में लगभग चार हजार युवक-युवतियां मौजूद थे. इस दौरान विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों की भरती लेने के बाद उनके कार्यों के बारे में भी जानकारी दी जा रही थी.
नियोजन मेले में 1774 को मिली नौकरी
नियोजन मेले में 1774 को मिली नौकरी फोटो- बोधगया 15-नियोजन मेले में जमी अभ्यर्थियों की भीड़.फोटो- बोधगया 16- नियोजन स्थल पर आवेदन फॉर्म भरती युवतियां.मेले में 25 कंपनियाें को प्राप्त हुए 2852 आवेदन नियोजन मेले में पहुंचे चार हजार युवक-युवतियांसंवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय कैंपस में बुधवार को आयोजित नियोजन मेले में 25 कंपनियों द्वारा 1774 अभ्यर्थियों […]
