नि:शक्तों के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता आजसंवाददाता, गयाविश्व विकलांगता दिवस पर गुरुवार को सुब्रह्मणियन स्टेडियम में मगध एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें मगध प्रमंडल के सभी जिले के नि:शक्त खिलाड़ी भाग ले सकेंगे.मगध जन विकलांग कल्याण समिति (एमजेवीकेएस) के बैनर तले आयोजित इस एथलेटिक्स में ट्राइ साइकिल रेस, शॉट पुट, डिसक्स थ्रो, भाला फेंक, म्यूजिक चेयररेस, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, सिंगल बैसाखी दौड़, डबल बैसाखी दौड़ व कैरमबोर्ड आदि समेत 10 स्पर्धाओं को शामिल किया गया है. प्रतियाेगिता में 160 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है. समिति के अध्यक्ष रिजवान खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम संजय कुमार अग्रवाल व उद्घाटनकर्ता एसएसपी मनु महाराज होंगे. इस अवसर पर 10 स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा.
नि:शक्तों के लिए एथलेटक्सि प्रतियोगिता आज
नि:शक्तों के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता आजसंवाददाता, गयाविश्व विकलांगता दिवस पर गुरुवार को सुब्रह्मणियन स्टेडियम में मगध एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसमें मगध प्रमंडल के सभी जिले के नि:शक्त खिलाड़ी भाग ले सकेंगे.मगध जन विकलांग कल्याण समिति (एमजेवीकेएस) के बैनर तले आयोजित इस एथलेटिक्स में ट्राइ साइकिल रेस, शॉट पुट, डिसक्स थ्रो, भाला फेंक, […]
