96 छात्रों का भवष्यि अधर में !

96 छात्रों का भविष्य अधर में !नामांकन के बाद भी नहीं मिल पायी है विश्वविद्यालय से संबद्धता : फ्लैगफोटो: सिटी-4 : अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय.मामला अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, गया कासंवाददाता, गयाअध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में नामांकन की अनुमति एनसीटी (नेशनल कौंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन) द्वारा 23 वर्षों के बाद मिली. नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी […]

96 छात्रों का भविष्य अधर में !नामांकन के बाद भी नहीं मिल पायी है विश्वविद्यालय से संबद्धता : फ्लैगफोटो: सिटी-4 : अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय.मामला अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, गया कासंवाददाता, गयाअध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में नामांकन की अनुमति एनसीटी (नेशनल कौंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन) द्वारा 23 वर्षों के बाद मिली. नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है, पर मगध विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय को संबद्धता नहीं दी गयी. इस कारण किसी भी छात्र का पंजीयन नहीं हो सका है, जबकि पंजीयन की तिथि में 10 दिन और शेष हैं. इस प्रकार देखा जाये, तो 96 छात्रों का भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है.गौरतलब है कि एनसीटी ने महाविद्यालय में 1992 के बाद नामांकन लेने पर रोक लगा दी थी. आगे चल कर सत्र 2015-17 के लिए 100 सीटों पर महाविद्यालय में नामांकन की अनुमति एनसीटी द्वारा प्रदान की गयी. अनुमति के बाद निदेशक शोध व प्रशिक्षण शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के आदेश पर 100 सीटों में 96 सीटों पर नामांकन ले लिया गया है. चार सीट पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.नामांकन के बाद विभाग द्वारा मगध विश्वविद्यालय से संबद्धता के लिए पत्र भी भेजा गया है. 100 सीटों में माध्यमिक शिक्षक दक्षता पास के लिए व सामान्य वर्ग 50 फीसदी सीट पर विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाना तय किया गया. इन सीटों पर लिए 96 विद्यार्थियों का नामांकन ले लिया गया है. बचीं चार सीटों के लिए मेधा सूची जारी की जा रही है. इस सत्र के छात्रों के विश्वविद्यालय में पंजीयन की तिथि 20 नवंबर से 12 दिसंबर निर्धारित की गयी है.पंजीयन कराने का प्रयास जारीविश्वविद्यालय से संपर्क कर छात्रों के पंजीयन कराने का प्रयास किया जा रहा है. विश्वविद्यालय द्वारा सीनेट सदस्यों के दस्तखत के साथ कागजात उपलब्ध कराये जा रहे हैं. पंजीयन की समस्या जल्द दूर कर ली जायेगी. इसके लिए महाविद्यालय के कर्मचारी लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन के संपर्क में हैं. डॉ मनोज कुमार विद्यार्थी, व्याख्याता, अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >