कोठी बाजार बंद कराने की याेजना विफल थाने पर हमला करने की साजिश रचनेवाले मोस्टवांटेड साने अली की गिरफ्तारी के प्रयास तेजवरीय संवाददाता, गयासोमवार की रात कोठी थाने पर हमला करने की साजिश रचनेवाले मोस्टवांटेड साने अली की योजना को पुलिस ने मंगलवार को विफल कर दिया. थाना पर फायरिंग व पथराव करने में विफल होने के बाद असामाजिक तत्वों की योजना थी कि कोठी बाजार को बंद कर पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया जाये. लेकिन, कोठी थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह से ही स्थानीय बाजार में चहलकदमी करती रही. पुलिस की चौकसी से दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें खुली रखीं. एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि मोस्टवांटेड साने अली की गिरफ्तारी को लेकर कोठी थानाध्यक्ष क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व पुलिस टीम गठित की गयी है. साथ ही, टेक्निकल सेल को भी साने अली की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि सोमवार की रात कोठी थाने पर काफी संख्या में महिला-पुरुषों ने पुलिस क्रियाकलापों के विरोध में पथराव किया था. भीड़ से थाने पर फायरिंग भी की गयी थी. सूचना पर रात में ही इमामगंज डीएसपी नंदकिशोर रजक सहित कई थानों की पुलिस कोठी पहुंची थी और मामले को शांत कराया था. इस मामले में एसएसपी ने मोस्टवांटेड साने अली व उनकी पत्नी रूबी खातून सहित काफी संख्या में लोगों पर एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है.
कोठी बाजार बंद कराने की योजना विफल
कोठी बाजार बंद कराने की याेजना विफल थाने पर हमला करने की साजिश रचनेवाले मोस्टवांटेड साने अली की गिरफ्तारी के प्रयास तेजवरीय संवाददाता, गयासोमवार की रात कोठी थाने पर हमला करने की साजिश रचनेवाले मोस्टवांटेड साने अली की योजना को पुलिस ने मंगलवार को विफल कर दिया. थाना पर फायरिंग व पथराव करने में विफल […]
