अकोथरा में आग, रास्ते में रह गयी दमकल की गाड़ीफोटो-गुरुआ. नक्सलग्रस्त अकोथरा गांव में शनिवार की देर रात आग लगने से लालदेव पासवान, दिलकेश्वर पासवान, प्रमोद पासवान, अरुण पासवान व सुरेश पासवान के घर जल गये. आग में दो मवेशी भी जल गये. सूचना मिलने पर शेरघाटी से दमकल की गाड़ियां आयीं पर गांव का रास्ता इतना संकरा व जर्जर था कि वह रास्तें में ही रह गयीं. रविवार की सुबह आग लगने की सूचना पाकर युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार यादव व मुखिया कल्पना देवी व पुकार पासवान घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करायी. गुरुआ के सीओ व बीडीओ के निर्देश पर अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने पांचों पीड़ित परिवारों को एक-एक धोती, एक -एक साड़ी व दो-दो हजार रुपये आपदा प्रबंधन कोष से दिये. हालांकि, पीड़ित लोगों ने उचित मुआवजे की मांग की. इधर, राजद नेता कमलेश कुमार व पूर्व उपप्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य केश्वर यादव भी पीड़ित परिवार से मिले.गुरुआ में गणिनाथ पूजा के मौके पर देवी जागरण गुरुआ. हलवाई समाज द्वारा गणिनाथ पूजा के मौके पर शनिवार को देवी जागरण का आयोजन किया गया. उद्घाटन थाना प्रभारी प्रसिद्ध कुमार सिंह व युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार यादव ने किया. गुरुआ बाजार में युवाओं के सहयोग से हर साल होनेवाले जागरण के लिए विनय कुमार ने गुरुआवासियों को बधाई दी.
अकोथरा में आग, रास्ते में रह गयी दमकल की गाड़ी
अकोथरा में आग, रास्ते में रह गयी दमकल की गाड़ीफोटो-गुरुआ. नक्सलग्रस्त अकोथरा गांव में शनिवार की देर रात आग लगने से लालदेव पासवान, दिलकेश्वर पासवान, प्रमोद पासवान, अरुण पासवान व सुरेश पासवान के घर जल गये. आग में दो मवेशी भी जल गये. सूचना मिलने पर शेरघाटी से दमकल की गाड़ियां आयीं पर गांव का […]
