सदन में रखी जायेंगी शक्षिकों की समस्याएं : संजीव श्याम

सदन में रखी जायेंगी शिक्षकों की समस्याएं : संजीव श्यामकहा-प्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों को दो साल तक अप्रशिक्षित की श्रेणी में रखा जाना न्यायोचित नहींसंवाददाता, गयाविधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को सदन में रखने का भरोसा दिलाया है. उन्होंने माना कि शिक्षक दक्षता परीक्षा पास प्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों को दो साल तक […]

सदन में रखी जायेंगी शिक्षकों की समस्याएं : संजीव श्यामकहा-प्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों को दो साल तक अप्रशिक्षित की श्रेणी में रखा जाना न्यायोचित नहींसंवाददाता, गयाविधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को सदन में रखने का भरोसा दिलाया है. उन्होंने माना कि शिक्षक दक्षता परीक्षा पास प्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों को दो साल तक अप्रशिक्षित की श्रेणी में रखा जाना न्यायोचित नहीं है. वह, नियोजित शिक्षक न्याय मोरचा के बैनर तले शिक्षकों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे.बैठक में राज्य सरकार द्वारा लागू किये गये वेतनमान की ओर विधान पार्षद का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक दक्षता परीक्षा पास प्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों को दो साल तक अप्रशिक्षित की श्रेणी में रखा गया है. एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण व वहां उनकी वरीयता बनाये रहने की सुविधा देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन, अब तक शिक्षकों को यह सुविधा नहीं दी गयी हैं. बैठक में शिक्षकों ने विधान पार्षद से विद्यालयवार आवंटन उपलब्ब्ध कराने की मांग की. इस पर श्री सिंह शिक्षकों की सभी मांगों को सदन में रखने का आश्वासन दिया. बैठक में मोरचा के संयोजक रणजीत कुमार, अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, अली वसीर, परमाणु कुमार, आशुतोष कुमार, डॉ दिलीप कुमार, डॉ मुन्ना कुमार, रवींद्र कुमार, मोहम्मद आलम, प्रत्येश कुमार, अभिषेक कुमार व सुधीर कुमार समेत काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >