बहुत देखे हादसे, पहली बार खोया सुध-बुधघायलों का प्राथमिक इलाज करनेवाले डॉक्टर इकबार अंसारी ने कहाफोटो-वरीय संवाददाता, गयाराजपुर गांव के रहनेवाले डॉक्टर इकबाल अंसारी ग्रामीण स्तर पर चिकित्सीय कामकाज से वर्षों से जुड़े हैं. शनिवार की सुबह मनोज रविदास की पत्नी सुनैना देवी व उनके तीन बच्चों पर हुए वार के बाद परिजनों ने मोहम्मद इकबाल के निजी क्लिनिक में ही चारों को भरती कराया. जब इलाज करने के लिए मोहम्मद इकबाल घायलों के पास आये, तो वे हक्के-बक्के रहे गये. चारों के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था. उस समय चारों की धड़कनें चल रही थीं. लेकिन, चारों बेसुध थे. मोहम्मद इकबाल ने प्राथमिक इलाज करते हुए तुरंत चारों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराने की सलाह दी. उनके परिजनों ने चारों को ऑटो पर बैठाया और मेडिकल कॉलेज लेकर चले गये. इस घटना के हुए घंटों बीत गये, पर मोहम्मद इकबाल ने कुछ देर के लिए अपना सुध-बुध खो दिया.इलाके में पहली बार हुई ऐसी घटनादोपहर करीब एक बजे मोहम्मद इकबाल ने बताया कि हृदय विदारक सैकड़ों घटनाएं देखीं. लेकिन, मनोज रविदास कर पत्नी व तीनों बच्चों को जिस परिस्थिति में उनके पास इलाज के लिए लाया गया, उन्हें देख पहली नजर में तो उनके होश उड़ गये. लेकिन, वह पेशे से डॉक्टर हैं, इस कारण उनका इलाज किया. लेकिन, अब भी वह दृश्य उनके जेहन में लगातार घूम रहा है. ऐसी हृदय विदारक घटना जीवन में पहली बार देखा है. होती रहीं तरह-तरह की बातें भीउक्त हादसे को लेकर डॉ इकबाल अंसारी के निजी क्लिनिक में लोगों का जमावड़ा लगा रहा. इसी दौरान मनोज की मानसिक स्थिति को लेकर क्लिनिक में ही दो युवक आपस में उलझ गये. डॉ इकबाल ने बताया कि इन दिनों मनोज की स्थिति खराब चल रही थी. उन्होंने खुद मनोज को अपना पेशाब पीते हुए देखा है. इस घटना के बाद उसका इलाज गया शहर में डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह से कराया गया था. कुछ अन्य डॉक्टरों से भी कराया गया था.मनोज की मानसिक स्थिति पर उलझे दो युवकडॉक्टर इकबाल की बात का समर्थन राजपुर गांव के ही एक युवक ने किया. इस पर वहां बैठे मनोज का फूफेरा साला राजेश बिफर उठा. राजेश का कहना था कि मनोज की मानसिक स्थिति सही थी. पूरे होशो-हवाश में उसने घटना को अंजाम दिया. लेकिन, वहां बैठे दूसरे युवक ने राजेश की बात का खंडन करते हुए कहा कि वह इस गांव के रहनेवाले हैं. मनोज के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं. मनोज की मानसिक स्थिति सही नहीं थी. इस बात पर दोनों युवक आपस में उलझने लगे. बाद में गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया.
बहुत देखे हादसे, पहली बार खोया सुध-बुध
बहुत देखे हादसे, पहली बार खोया सुध-बुधघायलों का प्राथमिक इलाज करनेवाले डॉक्टर इकबार अंसारी ने कहाफोटो-वरीय संवाददाता, गयाराजपुर गांव के रहनेवाले डॉक्टर इकबाल अंसारी ग्रामीण स्तर पर चिकित्सीय कामकाज से वर्षों से जुड़े हैं. शनिवार की सुबह मनोज रविदास की पत्नी सुनैना देवी व उनके तीन बच्चों पर हुए वार के बाद परिजनों ने मोहम्मद […]
