खुरहा रोग से पुरैनी के पशुपालक परेशान

खुरहा रोग से पुरैनी के पशुपालक परेशान मोहड़ा. पुरैनी गांव में मवेशियों में खुरहा रोग फैलने से पशुपालक परेशान हैं. विशुनदेव यादव, रामप्रवेश यादव व रामावतार यादव सहित अन्य पशुपालकों ने बताया कि इस बीमारी के कारण पशुओं को खाने-पीने में परेशानी हो रही है, लेकिन सरकारी स्तर पर दवाएं मुहैया नहीं करायी जा रहा […]

खुरहा रोग से पुरैनी के पशुपालक परेशान मोहड़ा. पुरैनी गांव में मवेशियों में खुरहा रोग फैलने से पशुपालक परेशान हैं. विशुनदेव यादव, रामप्रवेश यादव व रामावतार यादव सहित अन्य पशुपालकों ने बताया कि इस बीमारी के कारण पशुओं को खाने-पीने में परेशानी हो रही है, लेकिन सरकारी स्तर पर दवाएं मुहैया नहीं करायी जा रहा हैं. पशुपालकों ने इस बीमारी की राेकथाम की मांग की है. ऐर गांव में सर्पदंश से एक की मौत मोहड़ा. अतरी थाना क्षेत्र के ऐर गांव में 45 वर्षीय बड़ेलाल पांडेय की सर्पदंश से मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार, सांप के काटने के बाद बड़ेलाल के सीने में जोर से दर्द उठा और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी. इलाज के दौरान घायल की मौतमोहड़ा. बिकैपुर गांव के रहनेवाले घायल 46 वर्षीय परमानंद सिंह की मौत हो गयी. वह एक महीने पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे. उनका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा था. \\\\B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >