बिना सूचना एक सप्ताह से बंद है आरक्षण केंद्र

बिना सूचना एक सप्ताह से बंद है आरक्षण केंद्र फोटो–शेरघाटी में बंद पड़ा रेलवे आरक्षण केंद्र.शेरघाटी. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित रेलवे आरक्षण काउंटर बगैर सूचना के एक सप्ताह से बंद है. इस कारण रेलयात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है. डुमरिया प्रखंड के वलीचक गांव के रहनेवाले पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर नरेंद्रदेव ने शनिवार को […]

बिना सूचना एक सप्ताह से बंद है आरक्षण केंद्र फोटो–शेरघाटी में बंद पड़ा रेलवे आरक्षण केंद्र.शेरघाटी. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित रेलवे आरक्षण काउंटर बगैर सूचना के एक सप्ताह से बंद है. इस कारण रेलयात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है. डुमरिया प्रखंड के वलीचक गांव के रहनेवाले पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर नरेंद्रदेव ने शनिवार को बताया कि दिल्ली जाने के लिए टिकट लेने आये थे, लेकिन काउंटर बंद मिला. उन्होंने बताया कि अब उन्हें गया जाना पड़ेगा. बांकेबाजार की संगीता कुमार का भी यही कहना था. उन्हें कानपुर के लिए टिकट लेना था. डुमरिया के मो रेहान भी मुंबई जाने के लिए टिकट खरीदने आये थे. आरक्षण केंद्र बंद रहने से हर दिन लोगों को दिक्कत हो रही है. इधर, रेलवे को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >