आइडीबीआइ बैंक के निजीकरण के विरोध में हड़तालफोटो – आइडीबीआइ के गेट पर बैठे कर्मचारी.बैंक का निजीकरण करने की योजना कर्मचारी हित में नहीं : शाखा प्रबंधकसंवाददाता, गयाआइडीबीआइ के निजीकरण के विरोध में बैंक की गया शाखा (किरानी घाट रोड) के कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल की और बैंक के गेट पर धरना भी दिया. इस दौरान शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि देश में आइडीबीआइ की 1800 शाखाएं हैं. बैंक का वार्षिक मुनाफा 500 करोड़ रुपये व प्रति व्यक्ति कर्मचारी मुनाफा भी सर्वाधिक है. लेकिन, बैंक का निजीकरण करने की योजना बनायी जा रही है, जो कर्मचारी हित में नहीं है. इस मौके पर सहायक प्रबंधक अविनाश कुमार, मुकेश कुमार अग्रवाल, राखी सिन्हा, विशाल कुमार, मोहम्मद रिजवान नासिर, राकेश कुमार, रंजीत कुमार व संतोष कुमार आदि कर्मचारी भी मौजूद थे.
आइडीबीआइ बैंक के निजीकरण के विरोध में हड़ताल
आइडीबीआइ बैंक के निजीकरण के विरोध में हड़तालफोटो – आइडीबीआइ के गेट पर बैठे कर्मचारी.बैंक का निजीकरण करने की योजना कर्मचारी हित में नहीं : शाखा प्रबंधकसंवाददाता, गयाआइडीबीआइ के निजीकरण के विरोध में बैंक की गया शाखा (किरानी घाट रोड) के कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल की और बैंक के गेट पर […]
