देवात्थान पर श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी

देवात्थान पर श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी श्रद्धालुओं ने निर्जल व्रत रह कर संपन्न कराया तुलसी विवाह फाेटाे-गया. कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी के माैके पर रविवार काे श्रद्धालुओं ने सूर्यकुंड में डुबकी लगायी. एकादशी व्रत करनेवाले श्रद्धालुओं ने निर्जल रह कर शाम काे तुलसी चाैरा के पास गन्ने से मंडप सजा कर तुलसी-शालिग्राम का विवाहाेत्सव किया. […]

देवात्थान पर श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी श्रद्धालुओं ने निर्जल व्रत रह कर संपन्न कराया तुलसी विवाह फाेटाे-गया. कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी के माैके पर रविवार काे श्रद्धालुओं ने सूर्यकुंड में डुबकी लगायी. एकादशी व्रत करनेवाले श्रद्धालुओं ने निर्जल रह कर शाम काे तुलसी चाैरा के पास गन्ने से मंडप सजा कर तुलसी-शालिग्राम का विवाहाेत्सव किया. इस माैके पर विवाह के कई पारंपरिक गीत गाये गये व तुलसी-शालिग्राम की कथा कही. तुलसी विवाह का आयाेजन विष्णुपद मंदिर में भी भव्य रूप से किया गया. उल्लेखनीय है कि कार्तिक का महीना सनातन धर्मावलंबियाें के लिए पावन महीना माना जाता है. अधिकतर घराें में इस महीने शाकाहार भाेजन ही बनता है. घर की महिलाएं हर राेज शाम काे तुलसी चाैरा के पास घी के दीये जलाती हैं. देवाेत्थान पर सभी घराें में देवी-देवताआें पर गन्ना चढ़ाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >