कार छोड़ चालक फरार प्रतिनिधि, शेरघाटी. शेरघाटी पुलिस ने मंगलवार को नयी बाजार स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के पास से भारी मात्रा में डोडा जब्त किया है. पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है. जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध कार को देखकर पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन छोड़ चालक पुलिस को देखकर फरार होने में सफल हो गया. कार की तलाशी लेने पर दो बोरों से 43.790 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया. कार पर दिल्ली नंबर अंकित है. इस मामले में एसएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की. उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस ने बरामद डोडा और कार को जब्त कर लिया है. इस धंधे से जुड़े कारोबारियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. एसएसपी ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है. पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
