रक्तदान शिविर में 35 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित

बीकानेरी धर्मशाला में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया जी और अभाविप के आयाम सेवार्थ विद्यार्थी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ.

गया जी. बीकानेरी धर्मशाला में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया जी और अभाविप के आयाम सेवार्थ विद्यार्थी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. उद्घाटन डॉ सत्येंद्र प्रजापति, डॉ श्वेता सिंह, सोनी कुमार वर्मा, मोहित सिंह भदोरिया और डॉ सुनील कुमार ने दीप जलाकर किया. शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. डॉ प्रजापति ने इसे समाज सेवा की दिशा में नेक पहल बताया, जबकि डॉ श्वेता ने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान जैसे कार्यों में भाग लेने की अपील की. मोहित सिंह भदोरिया ने सेवार्थ विद्यार्थी के उद्देश्य को राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के प्रति युवाओं को जागरूक करना बताया. कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं को फलाहार वितरित किया गया. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पवन मिश्रा, कुंदन कुमार, शुभम राज, प्रीतम कुमार, अजीत मिश्रा, अमन कुमार, साहिल राज, सत्यम पाठक, रविराज, कन्हैया कुमार, लव कुमार, गौतम पाठक, धीरज कुमार, रजनीश मिश्रा, मोहित प्रताप सिंह, रवींद्र कुमार, गौतम कुमार, जितेंद्र देव गुप्ता, सुदामा पाठक आदि युवाओं का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >